क्रिकेट

IPL Trophy Sanskrit shloka: क्या आप जानते हैं आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा होता है, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 27, 2023, 02:33 PM IST

All you need to know about IPL Trophy: आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च को शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर तमाम दिग्गज टीमें एक खिताब के लिए तकरीबन दो महीने तक आपस में टकराएंगी। इस चैंपियनशिप की ट्रॉफी, जिसके लिए सभी 10 टीमें भिड़ेंगी, वो भी बेहद खास है। आइए उसके बारे में जानते हैं सब कुछ।

Image

आईपीएल ट्रॉफी पर क्या लिखा होता है (BCCI/IPL)

Photo : Twitter

What is inscribed on IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब अपने 16वें सीजन के आगाज के लिए तैयार है। अगर पहले सीजन की ट्रॉफी को छोड़ दें, उसके बाद से आईपीएल जो आईपीएल ट्रॉफी हम देखते हैं, वो अब तक चली आ रही है। ये ट्रॉफी दुनिया के तमाम बड़े खेल चैंपियनशिप्स की ट्रॉफीज की तरह ही खास है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस ट्रॉफी पर आखिर लिखा क्या है, जो आमतौर पर इस ट्रॉफी की चमक के कारण फैंस ठीक से पढ़ नहीं पाते।

आईपीएल की ट्रॉफी गोल्डन रंग की है, हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये किस धातु की बनी है। लेकिन ये जरूर है कि ये ट्रॉफी बेहद कीमती है। इस ट्रॉफी की सबसे दिलचस्प और खास बात है इस पर लिखे कुछ शब्द। ये संस्कृत में लिखा एक श्लोक है जिसका सीधा नाता इस टूर्नामेंट और इस टूर्नामेंट के मकसद से है।

hardik pandya with ipl trophy.

आईपीएल ट्रॉफी के साथ हार्दिक पांड्या

इस गोल्डन आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा है, "यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति" (Yatra Pratibha Avsara Prapnotihi)। इसका मतलब हुआ- जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है। वहीं, ट्रॉफी के नीचे उन सभी टीमों का नाम भी दर्ज है जिन्होंने अब तक ये खिताब जीते हैं।

dhoni and virat with ipl trophy

आईपीएल ट्रॉफी के साथ धोनी और विराट

यही आईपीएल का Motto भी है। जाहिर तौर पर आईपीएल ने सालों से क्रिकेट प्रतिभाओं को अवसर दिया है कि वे यहां आकर अपना हुनर दिखा सकें। गौरतलब है कि सभी क्रिकेट खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्तर तक नहीं पहुंच पाते लेकिन आईपीएल के आने के बाद उनको एक जरिया मिल गया अपनी प्रतिभा दिखाने और उसके जरिए राष्ट्रीय टीम के लिए मौके खड़े करना। (यहां क्लिक करके जानिए IPL 2023 का पूरा कार्यक्रम)

बहुत से ऐसे देसी-विदेशी खिलाड़ी हुए हैं जिनको आईपीएल से पहचान मिली है। जब साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था तभी से इस टूर्नामेंट ने नई प्रतिभाओं को उड़ान देने का काम किया है और उसके साथ-साथ तमाम खिलाड़ियों के लिए ये कमाई का एक अद्भुत जरिया भी बना है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article