क्रिकेट

MS Dhoni Video: धोनी बने 'पेंटर', IPL 2023 से पहले खुद रंगते दिखे मैदान की कुर्सियां

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 27, 2023, 12:17 PM IST

MS Dhoni latest video, CSK, IPL 2023: आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वो मैदान में अभ्यास करना हो, खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए तैयार करना हो या फिर अपने घरेलू आईपीएल मैदान की स्टेडियम सीट्स को पेंट करना।

Image

धोनी सीट्स को पेंट करते हुए (CSK)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी किया नया वीडियो
  • टीम के कप्तान धोनी सीटों को पेंट करते दिखे
  • आईपीएल 2023 से पहले धोनी के कई रूप दिख रहे हैं

CSK IPL 2023, MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों पूरी तरह से आईपीएल के रंग में रंगे हुए हैं। काफी दिन पहले वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ चेन्नई पहुंच गए थे और तब से वहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास का सिलसिला जारी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आए दिन धोनी और चेन्नई के अन्य खिलाड़ियों की गतिविधियों का अपडेट देती रहती है। इसी कड़ी में एक ताजा वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें धोनी 'पेंटर' के रूप में नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 से पहले चेपक के मैदान पर हर अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी नेट्स में बल्लेबाजी, तो कभी विकेटकीपिंग का अभ्यास, तो कभी गेंदबाजी में भी हाथ आजमाना। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ मस्ती के बीच माही हर उस चीज में हाथ आजमाने के लिए मशहूर हैं जिससे उनको कुछ नया सीखने को मिले।

सीएसके द्वारा पोस्ट किए गए ताजा वीडियो में धोनी चेपक के मैदान पर दर्शक दीर्घा में स्प्रे कैन से सीटों को पेंट करते नजर आए। दरअसल, वो सीख रहे थे कि ये प्रक्रिया कैसे होती है। इस दौरान उन्होंने कई सीट खुद पेंट भी की। चेन्नई के पूरे मैदान की सीटें चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक रंगों में नजर आएगी।

यहां देखिए धोनी का वो वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके साथ ही आईपीएल का आगाज हो जाएगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article