जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज से पहले उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने भरी हुंकार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नयी उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में तीन मैच की टी20 सीरीज के आगाज से पहले बताया है कि उनकी टीम सबसे छोटे फॉर्मेट में किस अंदाज में और कैसी क्रिकेट खेलना चाहती है।

रायपुर: उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने गुरुवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए निर्भीक अंदाज में, लेकिन समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है। भारतीय महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह टी20 सीरीज फरवरी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है।

Shafali Verma

शेफाली वर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI)

निडर होकर समझदारी के साथ खेलना चाहते हैं क्रिकेट

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यहां तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए वडोदरा जाएंगी। सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए शेफाली ने कहा,'हमने इस बारे में चर्चा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें इस सीरीज में निडर होकर और समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना है। हमने कई बैठकें की हैं इसलिए हर किसी को पता है कि उसे क्या करना है। हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।'

End of Feed