'वनडे में रोहित के साथ वैभव सूर्यवंशी को करनी चाहिए ओपनिंग,' पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कर दी बड़ी मांग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

नई दिल्ली, (भाषा)। वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का हर कोई कायल हो गया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों के मन में डर पैदा कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की मांग वनडे टीम में होने लगी है। ऐसे में भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ने बड़ी मांग कर दी है।

Vaibhav T20

रोहित के साथ वैभव को ओपनिंग कराने की मांग। फोटो- BCCI

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। बीते जमाने के विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मध्य क्रम को और मजबूती मिलेगी।

End of Feed