EXPLAINED: बिना कोई खिलाड़ी रिलीज किए CSK के ऑक्शन पर्स में कैसे आए 9.75 करोड़ रुपए? जानें वजह

CSK IPL 2026 Auction Purse: आईपीएल 2026 ऑक्जशन से पहले जहां बाकि टीमों को पाई-पाई का हिसाब करना पड़ रहा है और ऑक्शन के लिए पैसे बचाने की जद्दोजहद है वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को नीलामी से पहले ही बिना कोई खिलाड़ी रिलीज किए हुए 9.75 करोड़ रुपए मिल गए हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

CSK IPL 2026 Auction Purse: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन को लेकर बिगुल बज चुका है और हर टीम ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक सारी टीमों को अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है। ऑक्शन से पहले हर टीम जितने खिलाड़ियों को रिलीज करती है उतना ही पैसा उनके पास नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मौजूद हो जाता है। एक तरफ जहां बाकि टीमों को पाई-पाई का हिसाब करना पड़ रहा है और ऑक्शन के लिए पैसे बचाने की जद्दोजहद है वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को नीलामी से पहले ही बिना कोई खिलाड़ी रिलीज किए हुए 9.75 करोड़ रुपए मिल गए हैं। आइए जानते हैं कि चेन्नई को कैसे हुआ ऐसा फायदा और क्या है इसके पीछे की वजह

EXPLAINED Why CSK will go the IPL Auction with 9.75 crore more money without releasing any player

चेन्नई सुपर किंग्स को कैसे हुए 9.75 करोड़ रुपए का फायदा? (फोटो- IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पिछला साल कुछ खास नहीं रहा था और बदलावों से गुजर रही टीम में कई चेंज नजर आ सकते हैं। टीम के लिए हालांकि एक अच्छी खबर ये आई है कि टीम के सबसे सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से पिली जर्सी में दिखेंगे और वे आईपीएल 2026 खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। सीएसके के लिए ऑक्शन बेहद खास होने वाला है और इससे पहले ही उन्हें पर्स में भी बड़ी राहत मिल गई है।

End of Feed