EXPLAINED: क्या टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं रोहित-कोहली का शिकार करने वाले सौरभ नेत्रावलकर? जानें नियम

Can Saurabh Netravalkar play for Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय मूल के रहने वाले सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को इंप्रेस कर दिया है। 32 वर्षीय खिलाड़ी यूएसए के लिए खेलते हैं लेकिन उनके परफॉर्मेंस को देखकर कई फैंस द्वारा उन्हें भारत के लिए खिलाने की मांग उठाई जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नियम क्या कहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौरभ नेत्रावलकर ने कोहली-रोहित को किया आउट
  • फैंस ने की टीम इंडिया से खिलाने की मांग
  • भारत के लिए खेल चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप

Can Saurabh Netravalkar play for Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मैच में भले भारतीय टीम ने यूएसए को 7 विकेट से मात दे दी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हार के बावजूद यूएसए के गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। सौरभ ने भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर चेज मास्टर विराट कोहली को डक पर आउट कर दिया। वे टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ यहीं नहीं रुके उन्होंने बाद में रोहित शर्मा का भी विकेट लिया।

sourabh netravalkar

सौरभ नेत्रवलकर (फोटो- AP)

सौरभ नेत्रावलकर के इस प्रदर्शन के बाद हर तरफ उनकी चर्चाएं हो रही है। भारतीय मूल के गेंदबाज ने पूरे वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ी है। वे पाकिस्तान के खिलाफ डाले गए सुपर ओवर से चर्चा में आए थे जिसमें उन्होंने 18 रन बचाए थे। सौरभ के इस प्रदर्शन के बाद कई भारतीय फैंस उन्हें टीम इंडिया के लिए खिलाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या ये संभव है कि नहीं।

End of Feed