स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महज 20 साल की उम्र में, मेधावी बिधूड़ी महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे सीजन के दौरान अचानक चर्चा में आ गईं। 20 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए खेलते हुए लेग स्पिनर ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस दौरान बिधूड़ी के विकेट का जश्न मनाने का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वह रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं।
मेधावी बिधूड़ी से खास बातचीत।
विराट कोहली और स्मृति मंधाना को अपना क्रिकेटिंग आइडल मानने वाली मेधावी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी क्रिकेट जर्नी के बारे में बात की। सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुए मेधावी का मानना है कि हर किसी को अपने टाइम सदुपयोग करना आना चाहिए। सोशल मीडिया से डिस्ट्रैक्ट नहीं होना चाहिए।
Medhavi DPL Team
'सोशल मीडिया से डिस्ट्रैक्ट नहीं होना'
मेधावी ने कहा, जिसका भी ध्यान भटकना होता है वो तो किसी भी चीज से हो सकता है। हां ये है कि युवाओं को अपना टाइम टेबल मैनेज करना आना चाहिए। सारी चीजें मैनेज करनी आनी चाहिए। दूसरी चीज आपको आपका मोटिव पता होना चाहिए। सोशल मीडिया को मैनेज करना आना चाहिए।
WPL 2024 में आया नाम
मेधावी बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से लेग स्पिन और दाएं हांथ से बल्लेबाजी करती हैं। साल 2024 में WPL ऑक्शन के दौरान उनका नाम पहली बार चर्चा में आया था। हालांकि, उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। इससे निराश न होते हुए मेधावी ने अपने क्रिकेट पर फोकस किया। वह फरीदाबाद स्थित रविंदर फागना रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी (RPCA) में कोच धर्मेंद्र फागना के मार्गदर्शन में अपने आपको निखारती रहीं।
DPL 2025 फाइनल में आखिरी ओवर फेंक बनाई पहचान
साल 2025 में मेधावी को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ फाइनल में आखिरी ओवर किया। आखिरी ओवर में 15 रन बचाते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को एक रन से जीत दिलाई थी। उन्होंने फाइनल मैच में 3 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जिसके चलते उनकी टीम चैंपियन बनी।
सीखना चाहती हैं धैर्य
मेधावी ने बताया कि उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेंट पसंद हैं, लेकिन उनमें अभी धैर्य की कमी है। वह टेस्ट क्रिकेट खेलकर इस कला को सीखना चाहती हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के जरिए अपनी स्किल को इम्प्रूव करना चाहती हैं। मेधावी ने बताया कि उनको किस तरह की पिच पर गेंदबाजी करना पसंद है।
बिधूड़ी ने कहा, वैसे तो मुझे सारे फॉर्मेट पसंद हैं। लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट में इम्प्रुव करना चाहूंगी। क्योंकि मुझमें धैर्य की कमी है। टेस्ट क्रिकेट धैर्य का खेल है। इसलिए मैं टेस्ट क्रिकेट के जरिए अपनी स्किल इम्पुव करना चाहूंगी। मुझे वनडे और टी20 फॉर्मेट भी पसंद हैं मुझे जिस भी फॉर्मेंट में खेलने को मिलेगा मैं उस फॉर्मेंट में अच्छा करना चाहूंगी। मुझे टर्निंग पिचें ज्यादा पसंद हैं।
बन चुकी हैं नेशनल क्रश
देश की राजधानी दिल्ली में पली-बढ़ी बिधूड़ी ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धी आयु वर्ग के क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर घरेलू स्तरों पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई। दक्षिण दिल्ली के ऐतिहासिक तुगलकाबाद क्षेत्र से आने वाली बिधूड़ी के पिता विकास बिधूड़ी जैलदार एक सम्मानित व्यक्ति हैं। मेधावी, विराट कोहली के one8 ब्रांड के जूते पहनती हैं। उनका सपना है कि विराट कोहली उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलोबैक करें।
