क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम का हुआ ऐलान, जानिए किसे मिली कप्तानी

Sri Lanka Team Squads: ऑलराउंडर विभाग श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत है। दुनिया के टॉप स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की वापसी से टीम को बल मिला है। उनके साथ बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने का दम रखते हैं।

Image

इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान (फोटो साभार- ICC)

Sri Lanka Team Squads: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज यानि वनडे और टी20 के लिए अपनी 16-16 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्टार ऑलराउंडर चरिथ असलंका को उप-कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। यह दौरा श्रीलंकाई टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि श्रीलंका ने पिछले 12 साल से इंग्लैंड की धरती पर कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है। इस बार बोर्ड ने अनुभव और युवाओं का संतुलित मिश्रण चुना है।

कुसल मेंडिस को मिली कमान

बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी एक बार फिर शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसंका के कंधों पर होगी। निसंका पिछले कुछ महीनों से लगातार रन बना रहे हैं। उनका साथ देने के लिए कामिल मिशारा हैं। मिडिल ऑर्डर में कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे और युवा पवन रत्नायके टीम को मजबूती देंगे। फिनिशर की भूमिका में पूर्व कप्तान दासुन शनाका होंगे, जिनका अनुभव इंग्लिश कंडीशंस में काम आ सकता है।

ऑलराउंडर विभाग श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत है। दुनिया के टॉप स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की वापसी से टीम को बल मिला है। उनके साथ बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने का दम रखते हैं। गेंदबाजी अटैक में वैरायटी देखने को मिल रही है। स्पिन में महीश तीक्षना और सचिंदु कोलंबेज हैं, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मधुशंका संभालेंगे।

टी20 टीम में दो खास बदलाव

टी20 स्क्वॉड में दो खास बदलाव किए गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरु उडारा और बाएं हाथ के स्पिनर थारिंदु रत्नायके को टी20 टीम में जगह मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो को अतिरिक्त पेस विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है, जो डेथ ओवर्स में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

श्रीलंका का फुल टीम स्क्वॉड

वनडे मैचों का फुल स्क्वॉड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षना, सचिंदु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।

टी20 मैचों का फुल स्क्वॉड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, लाहिरु उडारा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षना, थारिंदु रत्नायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड सीरीज फुल शेड्यूल:

पहला टी20 - 15 सितंबर, साउथम्पटन

दूसरा टी20 - 17 सितंबर, कार्डिफ

तीसरा टी20 - 19 सितंबर, मैनचेस्टर

पहला वनडे - 22 सितंबर, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा वनडे - 24 सितंबर, लीड्स

तीसरा वनडे - 27 सितंबर, द ओवल

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article