PCB की कार्रवाई को पूर्व हेड कोच ने बताया हास्यास्पद, दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा- उनके करियर पर एक धब्बा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में दो कोच को बर्खास्त करने और सात खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेजने के फैसले की पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में दो कोच को बर्खास्त करने और सात खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेजने के फैसले की पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। उसे पहले मैच में पारी और 103 रन से जबकि दूसरे मैच में 194 रन से हार झेलनी पड़ी।

PCB Cricket

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कार्रवाई की आलोचना। फाइल फोटो

जिन खिलाड़ियों को वापस घर भेजा गया उनमें टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा, पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और बल्लेबाज इमामुल हक भी शामिल हैं। बर्मिंघम में 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व विदेशी मुख्य कोच मिकी आर्थर ने इस फैसले को हास्यास्पद बताया।

End of Feed