पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चल रही उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। कोच और 7 खिलाड़ियों को बाहर किए जाने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सेलेक्शन कमेटि के सदस्य मिस्बाह उल हक ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की है। रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किय है। उन्होंने लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बतौर बैटिंग कोच अपने पद को भी छोड़ दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट में यह घटनाक्रम 24 घंटे के भीतर आया है जब कोच सरफराज खान, बॉलिंग कोच उमर गुल को हटा दिया गया था। इतना ही नहीं टीम के 7 खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेज दिया गया था। इन खिलाड़ियों में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अलावा पहले टेस्ट में कप्तानी संभाल रहे सलमान अली आगा भी शामिल हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तीसरे टेस्ट के लिए 7 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इन 7 खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होगा। इन सभी खिलाड़ियों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 10 मैचों का अनुभव है। टीम में शामिल किए गए पांच नए खिलाड़ी अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह हैं।
मिस्बाह ने साल 2017 में सबसे सफल कप्तान के तौर पर रिटायरमेंट की घोषणा की थी। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने पीसीबी के साथ कई अन्य पदों के साथ काम किया था। उन्हें 2019 में मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था, लेकिन कोचिंग जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने अक्टूबर 2020 में मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्होंने 2021 में मुख्य कोच पद से भी इस्तीफा दे दिया। 2023 में सलाहकार के रूप में वह पीसीबी में वापस लौटे।
सबसे बुरे दौर में पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टीम सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रन की हार पिछले 20 टेस्ट मैच में उसकी 15वीं हार है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में टीम फिलहाल सबसे नीचले पायदान पर है।तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम-बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।
