AFG vs SL Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ ऐसी है अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

AFG vs SL Playing 11: वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका 4 अंक के साथ 5वें नंबर पर है जबकि अफगानिस्तान 7वें पायदान पर है। दोनों टीम सेमीफाइनल की रेस से भले ही बाहर हो गई हो लेकिन इस मंच पर जीत टीम के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी।

AFG vs SL Playing 11: आईसीसी वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों ही टीम अब तक 5-5 मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें दोनों टीम 2-2 जीत दर्ज कर चुकी है। यह मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम लगातार दो मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है जबकि अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर यहां पहुंचा है। गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के पास वर्ल्ड क्लास स्पिन गेंदबाज है, जिससे श्रीलंका की टीम को सावधान रहना होगा।

कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि श्रीलंका के खिलाफ टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। रहमानुल्लाह गुरबाज शानदार लय में हैं और श्रीलंका गेंदबाजों के सामने वह सबसे बड़ी चुनौती होंगे। श्रीलंका की बात करें तो टीम जीत की रथ पर सवार है। लाहिरू कुमारा के वर्ल्ड कप से बाहर जाने पर श्रीलंका को जरूर झटका लगा है, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दुश्मंथा चमीरा के आने से टीम को कोई खास फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस, सदर समरविक्रमा और पाथुम निसांका शानदार फॉर्म में हैं।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

End of Feed