England Playing XI: रोहित-विराट की जोड़ी को टक्कर देंगे इंग्लैंड के ये 11 खिलाड़ी

England Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के पास बदला लेने का सुनहरा मौका है।

England Playing XI: एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। हमेशा की तरह मैच से 24 घंटे पहले इंग्लैंड ने जो प्लेइंग इलेवन जारी किया है, उसमें स्पिन गेंदबाजी पर जोर दिया है। आदिल रशीद के अलावा लियाम डॉसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है जो बताती है कि एजबेस्टन में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इसके अलावा टीम में जोश टंग, जोफ्रा आर्चर और सैम करन के रुप में तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। इंग्लैंड की इस टीम में विल जैक्स बतौर ऑलराउंडर खेलते नजर आएंगे। पारी का आगाज एकबार फिर जैकब बेथल और बेन डकेट करेंगे।

england Playing XI

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

टी20 टीम से कितनी अलग है वनडे टीम

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को 5 मैच की टी20 सीरीज में 4-0 से हराया था। इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से जो टी20 टीम खेली थी, उसमें और वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केवल दो खिलाड़ियों की एंट्री इस टीम में हुई है। लेफ्ट हैंडर बैटर बेन डकेट और जो रूट की वापसी हुई है।

जोस बटलर के लिए खास मौका

यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज जोश बटलर के लिए बेहद खास है। यह उनके वनडे करियर का 200वां मुकाबला है। वह 200 वनडे खेलने वाले इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बनेंगे। इतना ही नहीं इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में बटलर नंबर दो पर हैं। उनसे ज्यादा मैच अब केवल ओएन मॉर्गन के नाम हैं जिन्होंने 225 वनडे खेले हैं।

End of Feed