खत्म होगा तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का 26 साल लंबा पेशेवर क्रिकेट करियर, 44 की उम्र में संन्यास की तैयारी!

James Anderson Profession Career Retirement: महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का पेशेवर क्रिकेट करियर अब खत्म होने वाला है। उनका 26 साल लंबा पेशेवर करियर लैंकशर क्रिकेट क्लब द्वारा करार ना बढ़ाने के चलते समाप्त हो सकता है। वो 44 साल की उम्र में क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे।

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन 26 साल के अपने करियर के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। खबरों के मुताबिक लैंकशर ने 2026 सीजन खत्म होने के बाद उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट देने से इनकार कर दिया है। इंग्लैंड के इस महान तेज गेंदबाज ने 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे डरहम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे और 2025 के 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का हिस्सा भी रहे।

James Anderson Set For Retirement

जेम्स एंडरसन (Instagram/Jimmya9)

जेम्स एंडरसन न केवल मैनचेस्टर की टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान संभाल रहे थे, बल्कि वे 2025 सीज़न के दूसरे भाग और पूरे 2026 सीज़न के लिए टीम के कप्तान भी थे। हालांकि, लैंकशर का प्रदर्शन खराब रहा और टीम दूसरे डिवीज़न में सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर रही।

End of Feed