इंग्लैंड के दिग्गज की हुई ट्यूमर हटाने की सर्जरी, बेटी ने दी जानकारी

Geoffrey Boycott Surgery: इंग्लैंड क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के पूर्व क्रिकेटर सर ज्योफ्री बॉयकॉट के गले से ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी सफल हो गई है। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने खुद दी है।

Geoffrey Boycott Surgery: इंग्लैंड के महान क्रिकेटर सर ज्योफ्री बॉयकॉट के गले से ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की गयी। यह जानकारी उनकी बेटी एम्मा ने दी।इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने इससे पहले भी गले के ट्यूमर के लिए 2002 में कीमोथेरेपी का सहारा लिया था। इस 83 साल के पूर्व दिग्गज को मई में पता चला कि वह फिर से इस कैंसर की चपेट में आ गये हैं।

geoggyr boyott

ज्योफ्री बॉयकॉट (फोटो- ICC)

एम्मा ने बॉयकॉट के एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘‘सभी को यह बताना चाहती हूं कि मेरे पिता ज्योफ्री को गले के कैंसर को हटाने के लिए तीन घंटे के ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। उनकी सर्जरी पूरी हो गयी है। मैं अभी उनसे मिली नहीं हूं लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि यह सफल रहा। उन्होंने मुझसे इस जानकारी को साझा करने के लिए कहा।'

End of Feed