भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी टीम, रोहित-विराट के सामने खेलेंगे ये खिलाड़ी

England ODI Squad Against India: इंग्लैंड टीम की कमान एक बार फिर 27 साल के हैरी ब्रूक के हाथों में होगी। ब्रूक को पिछले साल पहली बार सीमित ओवरों की कप्तानी सौंपी गई थी। टीम में सबसे बड़ा नाम ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का है, जिन्हें पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है।

England ODI Squad Against India: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से धुल चुका है। जबकि, दूसरे टी20 मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी वनडे सीरीज की टीम घोषित कर दी है। टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड की तीन मैचों की वनडे सीरीज की जंग शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड ने आज यानि 3 जुलाई को 16 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। जबकि, बीसीसीआई ने 21 जून को ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था।

England ODI Squad

इंग्लैंड की ODI टीम (फोटो साभार- BCCI/England Cricket)

हैरी ब्रुक को मिली इंग्लैंड की कमान

इंग्लैंड टीम की कमान एक बार फिर 27 साल के हैरी ब्रूक के हाथों में होगी। ब्रूक को पिछले साल पहली बार सीमित ओवरों की कप्तानी सौंपी गई थी। टीम में सबसे बड़ा नाम ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का है, जिन्हें पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है। ससेक्स के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कोल्स बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। तेज गेंदबाज जोश टंग के पास भी वनडे डेब्यू का मौका है। टंग ने अब तक 12 टेस्ट में 57 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की है। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर की वापसी इंग्लैंड के पेस अटैक को मजबूत करेगी। अनुभवी जो रूट, जोस बटलर, आदिल रशीद और सैम करन जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। लेग स्पिनर रेहान अहमद और विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बैंटन पर भी नजरें रहेंगी।

End of Feed