अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record: वैभव के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के इंतजार के बीच अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह उपलब्धि पहले टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान किया। अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 3 2026, 18:41 IST
अभिषेक ने रचा इतिहासImage Credit : BCCI01 / 07

अभिषेक ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में उन्होंने 20 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। यह 5वां मौका था जब उन्होंने इस फॉर्मेट में 20 या इससे कम गेंद में अर्धशतक जड़ा। इतना ही नहीं इस पारी के दम पर अभिषेक ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चलिए जानते हैं कि उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारीImage Credit : BCCI02 / 07

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह गेंद के लिहाज से सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने।

सबसे युवा खिलाड़ीImage Credit : BCCI03 / 07

सबसे युवा खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने इस पारी के दम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन पूरे कर लिए। अब उनके नाम 49 मैच में 1549 रन बना लिए हैं। इस दौरान 11 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं। वह भारत के लिए 1500 टी20 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

1500 टी20 रन Image Credit : BCCI04 / 07

1500 टी20 रन

अभिषेक शर्मा ने 25 साल और 300 दिन की उम्र में 1500 टी20 रन पूरे किए और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

विराट ने 27 साल में किया था कारनामाImage Credit : BCCI05 / 07

विराट ने 27 साल में किया था कारनामा

विराट कोहली ने जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 टी20 रन पूरे किए थे तब वो 27 साल 143 दिन के थे।

नंबर 3 पर केएल राहुलImage Credit : BCCI06 / 07

नंबर 3 पर केएल राहुल

इस लिस्ट में नंबर 3 पर केएल राहुल हैं। उन्होंने 28 साल 230 की दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

नंबर 4 पर रोहित शर्मा Image Credit : BCCI07 / 07

नंबर 4 पर रोहित शर्मा

इस लिस्ट में नंबर 4 पर रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने 30 साल 234 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। विराट और रोहित टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!