Graham Thorpe Death: इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Graham Thorpe Death: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाले खबर सामने आई है। दरअसल इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कोच ग्राहम थोर्प का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड समेत दुनिया भर के क्रिकेटर्स ने दुख जताया है।

Graham Thorpe Death: क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल इंग्लैंड और सरे के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का 55 वर्ष की आयु में 5 अगस्त को निधन हो गया है। थोर्प लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे । सरे क्रिकेट और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक आधिकारिक बयान में दुखद समाचार की पुष्टि की है।

graham thorpe

ग्राहम थोर्प (फोटो- ICC)

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (100 टेस्ट, 82 वनडे) में इंग्लैंड के लिए टेस्ट और वनडे में 182 बार खेला। थोर्प ने इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम किया।

End of Feed