लंदन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बस को प्रदर्शनकारियों ने रोका, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2023, 09:07 PM IST

England cricket team bus stopped by protestors: इंग्लैंड क्रिकेट टीम तब सहम गई तब लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड जाते समय उनकी टीम बस को अचानक सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के तत्वावधान में प्रदर्शकारी मांग कर रहे थे कि ब्रिटेन की सरकार नई तेल, गैस और कोयला परियोजनाओं से जुड़े सभी लाइसेंस और स्वीकृति रोक दे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बस को रोका गया
  • लंदन में प्रदर्शनकारियों ने रोकी इंग्लैंड टीम की बस
  • दिग्गज खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने जानकारी शेयर की

इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को जब लार्ड्स के लिए जा रही थी तो प्रदर्शनकारियों ने टीम की बस को रोक दिया। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

England Cricket team bus stopped by protestors in London

इंग्लैंड टीम की बस को रोका गया (Jonny Bairstow-Instagram)

‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के तत्वावधान में प्रदर्शकारी मांग कर रहे थे कि ब्रिटेन की सरकार नई तेल, गैस और कोयला परियोजनाओं से जुड़े सभी लाइसेंस और स्वीकृति रोक दे।

End of Feed