ENG vs WI 2nd Test: टेस्ट है या टी20, इंग्लैंड ने बनाया सबसे तेज 50 रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेजबॉल का नजारा पेश करते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज पचास रन पूरे करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड ने फिर बिखेरा बैजबॉल का जादू
  • बनाया सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड
  • महज 26 गेंद में पूरे किए शुरुआती पचास रन

नॉटिंघम: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को नॉटिंघम में शुरू हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज करते हुए टेस्ट मैच को टी20 में तब्दील कर दिया। इंग्लिश टीम ने बैजबॉल का जादू बिखेरते हुए आतिशी अंदाज में 50 रन महज 26 गेंद में पूरे करने टेस्ट क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

England vs West Indies

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट

तीसरी ही गेंद पर इंग्लैंड ने गंवाया विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतनी मेजबान इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने जैक क्राली और बेन डकेट की जोड़ी उतरी। लेकिन तीसरी ही गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने जैक क्रॉली को अथानाजे के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

End of Feed