ब्रिस्टल: हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से माद देकर तीन मैच की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। विंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 49 और जॉनसन चार्ल्स ने 47 रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
खराब रही विंडीज की शुरुआत, होप-चार्ल्स ने संभाला
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एविन लुईस का विकेट पहली ही गेंद पर गंवा दिया। ल्युक वुड ने उन्हें एलबीडब्लू कर दिया। इसते बाद जॉनसन चार्ल्स और शाई होप ने मोर्चा संभाला और स्कोर को 90 रन तक ले गए। 11वें ओवर में ये साझेदारी टूटी होप 49 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शेरफेन रदरफोर्ट को जैकब बैथेल ने बैंटन के हाथों कैच करा दिया। वो 6 रन बना सके। उसके बाद जॉनसन चार्ल्स भी 117 को स्कोर पर वुड की गेंज पर बोल्ड हो गए।
117 रन पर विंडीज ने गंवाए 4 विकेट
15.2 ओवर में 117 के स्कोर पर चार विकेट गंवाने के बाद विंडीज की टीम मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला। दोनों मिलकर स्कोर को 148 रन के करीब ले गए। पॉवेल को कार्स ने कैच करा दिया वो 34 रन बना सके। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए जेसन होल्डर ने 9 गेंद में 29 रन की पारी खेलकर विंडीज को 190 रन तक पहुंचा दिया। उनका साथ रोमारियो शेफर्ड ने दिया। शेफर्ड 11 गेंद पर 19 रन बनाकर 20वें ओर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। अंतिम गेंद पर रोस्टन तेज ने छक्का जड़कर विंडीज को 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन तक पहुंचा दिया। ल्युक वुड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता बायडन कार्स, जैकब बेथेल और आदिल राशिद को मिली।
खराब रही इंग्लैंड की भी शुरुआत, बटलर-डकेट ने पुहंचाया 50 के पार
जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज जैमी स्मिथ को जेसन होल्डर ने दूसरे ही ओवर में गुणाकेश मोती के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। लेकिन इसके बाद बेन डकेट और फॉर्म में चल रहे जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और टीम को 7.2 ओवर में 72 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर डकेट को रोमारियो शेफर्ड ने कैच करा दिया। डकेट 30(18) रन बना सके।
अर्धशतक से चूके बटलर
डकेट के आउट होने के बाद बटलर को कप्तान ब्रूक का साथ मिला। दोनों स्कोर को 112 रन तक ले गए। इसी स्कोर पर बटलर 47 रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर कैच दे बैठे। बटलर अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। बटलर के पवेलियन लौटने के बाद बेथेल ने एक छोर संभाला लेकिन अगले ही ओवर में ब्रूक को रोस्टन चेज ने चलता कर दिया। ब्रूक ने 34(20) रन बनाए।
टॉम बेंटन ने दिलाई अंत में जीत
126 रन पर 4 अहम विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के सिर पर हार का खतरा मंडराने लगा था। लेकिन बैथेल और टॉम बेंटन ने पारी को आगे बढ़ा। दोनों स्कोर को 150 रन के पार ले गए लेकिन 169 के स्कोर पर बैथेल को अल्जारी जोसेफ ने चेज के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद बैटिंग करने आए विल जैक्स भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वो भी 7 रन बनाकर जोसेफ का शिकार बने। लेकिन तब तक इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच चुका था। बेंटन मोर्चा संभाले थे। उन्होंने अंत में ब्रेडन कार्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को 18.3 ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी। बेंटन 30(11) और कार्स 6(5) रन बनाकर नाबाद रहे।
ल्युक वुड बने प्लेयर ऑफ द मैच
विंडीज के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट अल्जारी जोसेफ ने लिए। वहीं एक एक विकेट अकील हुसैन, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज के खाते में गया। 25 रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज ल्युक वुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
