ENG vs WI 2nd Test: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में दी वेस्टइंडीज को पटखनी, हासिल की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पटखनी देकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

नॉटिंघम: मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पटखनी देकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 425 रन का स्कोर जो रूट और हैरी ब्रूक की शतकीय पारियों की बदौलत खड़ा किया और जीत के लिए विंडीज के सामने 385 रन का विशाल लक्ष्य रखा। विंडीज की टीम का दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत के बाद हाल बेहाल हो गया। महज 91 रन पर मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पूरी टीम 36.1 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

ENG vs WI

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

143 रन पर ढेर हुई विंडीज, गंवाई सीरीज

जीत के लिए 385 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का दूसरी पारी में हाल बेहाल हो गया। कप्तान क्रैग ब्रेथवेट और माइकल लुईस ने टीम तो शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 61 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़े लेकिन इसके बाद अचानकर विकेटों की झड़ी लग गई। 14वें ओवर की पहली गेंद पर माइकल लुईस वोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे जैमी स्मिथ के हाथों लपके गए। उन्होंने 17(40) रन बनाए। इसके बाद क्रिक मैकेंजी(1), क्रैग ब्रेथवेट (47), केवम हॉज (0), केविन सिंक्लेयर (1) रन बनाकर चलते बने। बगैर किसी नुकसान के 61 रन से विंडीज की टीम 91 रन पर 6 विकेट पर पहुंच गई। इसके बाद जेसन होल्डर और जोशुआ डिस्लिवा ने मिलकर टीम को 100 रन का पार पहुंचाया। उसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला फिर शुरू हो गया और पूरी टीम 143 रन पर ढेर हो गई। ब्रेथवेट ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं शोएब बशीर ने 41 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए।

End of Feed