इंग्लैंड ने पहले टी20 में दी ऑस्ट्रेलिया को पटखनी, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:44 PM IST

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 8 रन के अंतर से मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी के जरिए जीत की इबारत लिखी।

पर्थ: इंग्लैंड ने अंतिम ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी की बदौलत विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अच्छी तरह अंजाम देते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (84) और जोस बटलर (68) के बीच पहले विकेट की 132 रन की साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

England-Cricket-Team

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाना था। मेजबान टीम 15वें ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन मार्क वुड ने मार्कस स्टोइनिस (35) और टिम डेविड (00) को चार गेंद के भीतर आउट करके इंग्लैंड को पलड़ा भारी कर दिया।

End of Feed