ENG vs WI, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच हाईलाइट्स : वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद इंग्लैंड को दी टी20 विश्व कप में पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए इंग्लैंड को 197 विंड़ीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 76(42) रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 34(29) और जेसन होल्डर ने 33(17) रन की पारी खेली। इंग्लैड के लिए जैमी ओवरटन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए।
टी20 विश्व कप 2026 में आज दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। दोनों एक-एक मैच जीत चुकी हैं। दोनों के खाते में 2-2 अंक हैं। वेस्टइंडीज ग्रुप सी में पहले और इंग्लैंड की टीम तीसरे पायदान पर है। वेस्टइंडीज को बढ़त नेट रन रेट के आधार पर हासिल है। सुपर सिक्स राउंड में पहुंचने के लिए ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। ग्रुप सी का ये सबसे अहम मुकाबला है जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो पहले पायदान पर रहेगी। ऐसे में इंग्लैंड और विंडीज दोनों ही टीमें किसी भी सूरत में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगी। इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) और वेस्टइंडीज की (Shai Hope) संभाल रहे हैं। मैच के ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी है दोनों टीम:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team):
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंडन (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैकब बेथेल, सैम करेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket team):
शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।
west indies vs england live Score: 166 रन पर ढेर हुआ इंग्लैंड
जीत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई और 30 रन से मुकाबला गंवा दिया। अंतिम विकेट शमार जोसेफ ने आदिल राशिद का लिया। सैम कुरेन 43 रन बनाकर नाबाद रहे।west indies vs england live Score: रन आउट हुए डॉसन
इंग्लैंड ने नौवां विकेट लियाम डॉसन के रूप में गंवाया। डॉसन रन आउट हो गए।west indies vs england live Score: रन आउट हुए आर्चर
जोफ्रा आर्चर 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। आर्चर 6 रन बना सके ये इंग्लैंड को लगा आठवां झटका था।west indies vs england live Score: इंग्लैंड ने 17 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 150 रन
इंग्लैंड ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। सैम करन 28 और जोफ्रा आर्चर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: ओवरटन बने हुसैन का शिकार
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैमी ओवरटन छक्का जड़ने की कोशिश में अकील हुसैन की गेंद पर लपके गए। सैम कुरेन 15(18) और जोफ्रा आर्चर 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: चेज ने किया जैक्स का शिकार
रोस्टन चेज ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर विल जैक्स को एलबीडब्लू करके छठा झटका इंग्लैंड को दिया। 134 रन पर इंग्लैंड ने छठा विकेट गंवाया। जैमी ओवरटन 1 (2) और सैम कुरेन 23 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका
इंग्लैंड को पांचवां झटका 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हैरी ब्रूक के रूप में गुणाकेश मोती ने दिया। फॉलो थ्रू में मोती ने ब्रूक का शानदार कैच लपका। ब्रूक 17 रन बना सके।west indies vs england live Score: इंग्लैंड ने 13 ओवर में बनाए 114 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। सैम कुरेन 15 और हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: इंग्लैंड ने बनाए 10 ओवर में 93 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। सैम कुरेन 2(2) और हैरी ब्रूक 3(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: मोती ने बैथेल की बिखेरी गिल्लियां
गुणाकेश मोती ने पारी के दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर पैर जमा चुके जैकब बैथेल को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। ये इंग्लैंड को लगा चौथा झटका था। बैथेल 33(23) रन बनाकर बोल्ड हो गए। 90 के स्कोर पर इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवाया। हैरी ब्रूक 2(2) रन बनाकर पिच पर हैं। उनका साथ देने सैम कुरेन आए हैं।west indies vs england live Score: टॉम बैंटन बने गुणाकेश मोती का शिकार
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर गुणाकेश मोती ने टॉम बैंटन को ब्रैंडन किंग के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। बैंटन 2(4) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 8 ओवर में इंग्लैंड ने 85 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। जैकब बेथेल 30(16) और हैरी ब्रूक 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score:इंग्लैंड ने बनाए 7 ओवर में 74 रन
इंग्लैंड ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर में रोस्टन चेज ने जोस बटलर को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। जैकब बैथेल 22 (13) और टॉम बैन्टन 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: चेज ने किया बलटर का शिकार
रोस्टन चेज ने सातवें ओवर में जोस बटलर को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। बटलर 21 (14) रन बना सके। 74 के स्कोर पर विंडीज ने दूसरा विकेट गंवाया।west indies vs england live Score: इंग्लैंड ने 6 ओवर में बनाए 67 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। जोस बटलर15 (11) और जैकब बैथेल 20 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: इंग्लैंड ने 4 ओवर में बनाए 40 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल 5(3) और जोस बटलर 7 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।west indies vs england live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, सॉल्ट बने शेफर्ड का शिकार
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने अपनी दूसरी ही गेंद पर फिल साल्ट को कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। साल्ट 30 (14) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 2 छक्के जड़े। इंग्लैंड को पहला झटका 38 के स्कोर पर लगा।west indies vs england live Score: इंग्लैंड ने 3 ओवर में बनाए 37 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 30 (12) और जोस बटलर 6 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: होल्डर की साल्ट ने की जमकर धुनाई
फिल साल्ट ने पारी के दूसरे ओवर में जेसन होल्डर की जमकर धुनाई की और ओवर में दो छक्के और तीन चौके जड़कर कुल 24 रन (6,4,0,4,6,4) बटोर लिए। इंग्लैंड ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। बटलर 1(2) और साल्ट 29(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: इंग्लैंड ने एक ओवर में बनाए 7 रन
जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने एक ओवर में बगैर किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 5 (5) और जोस बटलर 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: विंडीज ने बनाए 6 विकेट पर 196 रन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया है। शेरफेन रदरफोर्ड 76(42) औख रोमारियो शेफर्ड 1 (1) रन बनाकर नाबाद रहे। रदरफोर्ड ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े।england vs west indies live Score: होल्डर बने ओवरटन का शिकार
20वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर चौका जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 33 (17) रन एक चौके और चार छक्के की मदद से बनाए।england vs west indies live Score: वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में बनाए 182 रन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 69 (40) और जेसन होल्डर 27 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: रदरफोर्ड-होल्डर के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
रदरफोर्ड-होल्डर के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 26 गेंद में पूरी हो गई है।england vs west indies live Score: विंडीज ने बनाए 167 रन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। आदिल राशिद ने 18वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 5 रन दिए। आदिल ने अपनी ही गेंद पर रदरफोर्ड का कैच छोड़ दिया। रदरफोर्ड 59 (36) और जेसन होल्डर 22 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: होल्डर ने जड़े लगातार दो छक्के
जेसन होल्डर ने 17वें ओवर में अपने हाथ खोले और सैम कुरेन की गेंद पर लगातार दो छक्के दूसरी और तीसरी गेंद पर जड़ दिए। ओवर का अंत भी उन्होंने छक्के के साथ किया। ओवर में कुरेन ने कुल 20 रन दिए। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। होल्डर 21(9) और रदरफोर्ड 55(23) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: 16 ओवर में विंडीज ने बनाए 142 रन
वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। रदरफोर्ड 54 (32) और जेसन होल्डर 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। 16वें ओवर में जैमी ओवरटन ने 12 रन दिए।england vs west indies live Score: रदरफोर्ड ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
शेरफेन रदरफोर्ड ने 16वें ओवर की पहली दो गेंद पर चौका और छक्का जड़कर अपना अर्धशतक 29 गेंद में 2 चौके और पांच छक्के की मदद से पूरा कर लिया।england vs west indies live Score: 15 ओवर में विंडीज ने बनाए 130 रन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 43 (27) और जेसन होल्डर 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: विंडीज को लगा पांचवां झटका, पॉवेल लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज को पांचवां झटका 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल के रूप में लगा। पॉवेल 14(13) रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर कैच दे बैठे। 128 के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने पांचवां विकेट गंवाया।england vs west indies live Score: विंडीज ने 14 ओवर में बनाए 127 रन
इंग्लैंड ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। रोवमैन पॉवेल 14(12) और शेरफेन रदरफोर्ड 41(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। 14वें ओवर में डॉसन ने 13 रन दिए।england vs west indies live Score: विंडीज ने 13 ओवर में बनाए 114 रन
वेस्टइंडीज ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 30(20) और रोवमैन पॉवेल 14(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 13वें ओवर में आर्चर ने 17 रन दिए। इस ओवर में इंग्लिश बल्लेबाजों ने 2 चौके और एक छक्क जड़ा।england vs west indies live Score: 100 रन के पार पहुंचा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पॉवेल के जोफ्रा आर्चर के खिलाफ कवर की दिशा में जड़े चौके की बदौलत 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया।england vs west indies live Score: वेस्टइंडीज ने 12 ओवर में बनाए 97 रन
शेरफेन रदरफोर्ड ने 12वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगतार दो छक्के जड़कर टीम को 100 रन के करीब पहुंचा दिया। वैल जैक्स के ओवर में रदरफोर्ड ने 14 रन बटोरे। रदरफोर्ड 22 (17) और रोवमैन पॉवेल 5 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में बनाए 79 रन
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। रोवमैन पॉवेल 4 (7) और शेरफेन रदरफोर्ड 10 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: बल्लेबाजी करने उतरे रोवमैन पॉवेल
वेस्टइंडीज के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने रोवमैन पॉवेल उतरे हैं।england vs west indies live Score: आदिल राशिद ने किया चेज को चलता
दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर आदिल राशिद ने अपनी फिरकी में रोस्टन चेज को फांसकर एलबीडब्लू कर दिया। तेज 29 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 77 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। रदरफोर्ड 8(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: वेस्टइंडीज ने 9 ओवर में बनाए 74 रन
वेस्टइंडीज ने 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 7 (9) और रोस्टन चेज 32 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: वेस्टइंडीज ने 8 ओवर में बनाए 64 रन
भारत ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। रोस्टन चेज 27 (25) और सरफेन रदरफोर्ड 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: वेस्टइंडीज ने पॉवरप्ले में बनाए 55 रन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद पॉवरप्ले में 3 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ट 0 (1) और रोस्टन चेज 20 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।england vs west indies live Score: हेटमायर बने ओवरटन का शिकार
जैमी ओवरटन ने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर तेजी से बल्लेबाजी कर रहे शिमरॉन हेटमायर को जैमी ओवरटन ने कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। हेटमायर 23 (12) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और 2 छक्के जड़े।Ranji Trophy: रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, मध्य प्रदेश को सस्ते में समेटा
PAK vs SL: कप्तानी में साहिबजादा फरहान का विजयी आगाज, श्रीलंका को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
IND vs WI 3rd T20I Highlights: आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर भी हारा वेस्टइंडीज, भारत ने सीरीज में हासिल की 2-1 की बढ़त
विमल एरियन अचीवर्स ने जिंदल पैंथर को पटखनी देकर किया जिंदल पैंथर कप पर कब्जा
Ishan Kishan: अर्धशतक से चूके ईशान किशन फिर भी होलकर में रच दिया इतिहास
© 2026 Times Horizon Private Limited
