नॉटिंघम: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी। जो रूट मैदान पर एक छोर संभाले खड़े थे। कप्तान बेन स्टोक्स सहित अन्य साथी खिलाड़ी बालकनी से मैच का लुत्फ उठा रहे थे।
बेन स्टोक्स और उनका हमशक्ल (साभार England Cricket)
मैदान पर दिखे दो बेन स्टोक्स
ऐसे में टीवी स्क्रीन पर अचानक बेन स्टोक्स जैसा दिखने वाला व्यक्ति नजर आया। उसकी हेयर स्टाइल और दाढ़ी और बालों का रंग सभी कुछ बेन स्टोक्स जैसा ही थी। केवल वो चश्मा लगाए था। ऐसे में अपने हमशक्ल को देखकर स्टोक्स ने भी बड़ी रोचक प्रतिक्रिया दी।
कप्तान ने बताया क्या है उनमें और हमशक्ल में अंतर
स्टोक्स ने इशारों इशारों में उस व्यक्ति के उनके जैसा दिखने की पुष्टि की और अपनी उंगलियों से चश्मे की आकृति बनाकर चेहरे पर लगा लिया और ये बताने की कोशिश कि उनके और हमशक्ल के बीच चश्मे का ही अंतर है। देखते ही देखते उनके रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इंग्लैंड ने 241 रन के अतंर से जीता दूसरा टेस्ट
इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 425 रन बनाए और जीत के लिए विंडीज को 385 रन का लक्ष्य दिया। विंडीज टीम इसके जवाब में दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में 143 रन पर ढेर हो गई और मैच 241 रन के अंतर से गंवा दिया
