ENG vs PAK, England vs Pakistan 1st Test Match Match LIVE Streaming: बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ उतरने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। पाकिस्तान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम को अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीमों की नजर जीत पर है। पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान की टीम शान मसूद और इंग्लैंड की टीम ओली पोप की कप्तानी में खेलने उतरेगी। सीरीज के शुरुआती दो मैच मुल्तान में और सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा।
पाकिस्तान और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Pakistan Cricket X)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Pakistan 1st Test Match Date)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला सोमवार (07 अक्टूबर 2024) से खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Pakistan 1st Test Match Venue)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Pakistan 1st Test Match Time)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 10.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 10.00 AM बजे होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Pakistan 1st Test Match On Tv)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Pakistan 1st Test Match Live Streaming)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड, तमाशावेब ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
