T20 WC, ENG vs OMAN Preview: इंग्लैंड के अरमानों पर पानी ना फेर दे बारिश, जानिए क्या हैं समीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 04:00 PM IST

ENG vs OMAN Preview: इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • इंग्लैंड की टक्कर होगी ओमान से
  • मुश्किल में इंग्लैंड, हो सकती है बारिश

अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था।

ENG vs OMAN Preview

इंग्लैंड-ओमान मैच प्रिव्यू

जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी।

End of Feed