Ashes 2023: जाग उठा ऑस्ट्रेलिया का सोया हुआ शेर, टीम को थी रन की जरूरत तो जड़ दिया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 22, 2023, 09:39 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का सोया हुआ शेर जाग उठा। टीम को रनों की जरूरत थी और उस धाकड़ खिलाड़ी ने शतक जड़कर टीम को समस्या से बाहर निकाला।

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज का रोमांचक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का सोया हुआ शेर एक बार फिर जाग उठा। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ा गई थी। डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ जल्द आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इस दौरान टीम का धाकड़ बल्लबाज मार्नस लाबुशेन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत टीम 200 रन के पर पहुंच गई।

Marnus Labuschagne

शतक जड़ने के बाद मार्नस लाबुशेन।

160 गेंदों पर पूरा किया शतक

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के लिए सही समय पर रन बनाए। उन्होंने 160 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। वे अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाबुशेन का यह 11वां शतक है। यह शतक करीब छह महीने के बाद उनके बल्ले से निकला है। इस शतक से पहले मार्नस लाबुशेन एडिलेड में 8 दिसंबर 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 164 रन की पारी खेली थी।

End of Feed