दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का तूफानी शतक, फर्स्ट क्लास में 10वीं सेंचुरी का रिकॉर्ड

Ishan Kishan Century: यह ईशान के फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक है। दलीप ट्रॉफी में यह उनका दूसरा सैकड़ा है, इससे पहले 2 साल पहले उन्होंने अनंतपुर में 111 रन बनाए थे। फर्स्ट क्लास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 273 रन है जो उन्होंने 2016 में दिल्ली के खिलाफ रणजी में बनाया था।

Ishan Kishan Century: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फ्रंट से लीड करते हुए तूफानी शतक जड़ा। मैच के पहले दिन साउथ जोन के खिलाफ किशन ने कप्तानी पारी खेली और साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खिताबी जंग हो रही है। टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरुआत 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने दी। दोनों ने 100 रन से ज्यादा की ओपनिंग पार्टनरशिप कर नींव रखी। वैभव 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अपने 31वें जन्मदिन पर खेल रहे ईश्वरन 72 रन बनाकर रनआउट हो गए। शिखर मोहन ने भी 85 रनों की शानदार पारी खेली।

Ishan Kishan

ईशान किशन का शतक (फोटो साभार- BCCI Domestic)

किशन ने खेली शतकीय पारी

हालांकि, मैच का असली शो पांचवें नंबर पर उतरे कप्तान ईशान किशन लेकर आए। किशन ने क्रीज पर आते ही मोर्चा संभाल लिया। शुरुआत में भले ही उन्होंने संभलकर खेला, लेकिन सेट होने के बाद साउथ जोन के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। शॉर्ट बॉल आते ही ईशान ने पुल और कट शॉट से बाउंड्री बटोरीं। उन्होंने सिर्फ 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने तक वह 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

End of Feed