Mumbai Indians Net Practice Dewald Brevis : आईपीएल की सबसे सफल टीम का युवा बल्लेबाज ने लीग के शुरू होने से पहले ही विरोधी टीम के गेंदबाजों को डरा दिया है। नेट प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज डेवाल ब्रेविस नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के 19 साल के बल्लेबाज डेवाल ब्रेविस आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके सामने विरोधी टीम का हर गेंदबाज खौफ में रहता है।
डेवाल ब्रेविस बल्लेबाजी करते हुए। (फोटो - Instagram)
मुंबई ने बल्लेबाज का दिखाया ट्रेलर
ऑलराउंडर डेवाल ब्रेविस का नेट पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में डेवाल ब्रेविस ने छह गेंद का सामना किया। उन्होंने सभी हर बार गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा। इस वीडियो को करीब तीन घंटे के अंदर करीब 2.1 लाख लोगों ने पसंद किया और पांच सौ से ज्यादा फैंस ने कमेंट्स किए।पिछले साल भी खेले थे
डेवाल ब्रेविस पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने मैदान पर उतरे थे। उनको सात मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 142.28 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। उनका हाईएस्ट स्कोर 49 है। इसमें 14 चौके और 11 छक्के जमाए थे। वहीं, एक विकेट चटकाने में भी सफल रहे थे।
मुंबई का पहला मैच 2 अप्रैल को
मुंबई इंडियंस का लीग का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामीय स्टेडिय में शाम 7. 30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। टीम पांच बार खिताब जीत चुकी है और टाइटल का सिक्सर लगाने के इरादे से टीम उतरेगी।
ब्रेविस का इस लीग में चला था बल्ला
19 साल के डेवाल ब्रेविस का दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में आयोजित हुई एसए20 लीग में जमकर बल्लबा चला था। वे अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ब्रेविस ने 10 मैचों में 117.50 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए थे। इस लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 70 रन रहा था।
