मुंबई: आईपीएल 2023 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। धोनी के फैन्स इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि माना जा रहा है कि थाला एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल में खेलते दिखाई गेंदे। हालांकि धोनी कब और क्या ऐलान कर देंगे इसके बारे में धोनी और भगवान के अलावा और कोई निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन धोनी के साथ टीम इंडिया में खेल चुके प्लेयर्स से उनके आखिरी सीजन को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं।
नहीं होगा आखिरी सीजन, आगे भी खेलते आएंगे नजर
ऐसे में आईपीएल 2023 के आगाज से पहले प्रेस से मुखातिब हो रहे रोहित शर्मा का भी धोनी के आखिरी सीजन वाले सवाल से सामना हो गया। तो रोहित ने अपने जाने पहचाने अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया। रोहित शर्मा का मानना है कि यह सीजन एमएस धोनी का बतौर खिलाड़ी आईपीएल में आखिरी सीजन होगा। रोहित ने कहा, मैं नहीं जानता कि ये उनका आखिरी सीजन होगा। लेकिन मैं ये बात पिछले दो-तीन साल से सुन रहा हैं। वो बेहद फिट हैं और खेल रहे हैं और आगे भी खेलते रहेंगे।'
मौजूदा सीजन पर टिका है धोनी का आईपीएल भविष्य
रोहित से पहले सीएसके में धोनी के करीबी साथी रहे सुरेश रैना ने भी कुछ ऐसा ही उनके आईपीएल में भविष्य को लेकर कहा था। रैना ने कहा, वो(धोनी) अगले साल भी आईपीएल में खेल सकते हैं । वो बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिट दिख रहे हैं। ये उनका आगामी सीजन में प्रदर्शन पर निर्भर करता है। ये थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि पिछले एक साल से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। मुझे लगता है कि चेन्नई की टीम काफी मजबूत है।
