क्रिकेट

IPL 2023: क्या अर्जुन तेंदुलकर का खत्म होगा इंतजार, करेंगे मुंबई इंडियन्स के लिए डेब्यू? मिला ये जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 05:23 PM IST

क्या अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू के लिए चल रहा दो साल लंबा इंतजार खत्म होगा? रोहित शर्मा ने सीजन के आगाज से पहले जवाब दिया है।

Image

अर्जुन तेंदुलकर( Arjun Tendukar24 , Instagram)

मुंबई: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब तक मैदान पर अपनी काबीलियत का लोहा मनवा पाने में नाकाम रहे हैं। अर्जुन को इसी वजह से मुंबई का साथ छोड़कर गोवा का दामन थामना पड़ा जहां उन्होंने पिता की तरह डेब्यू रणजी मैच में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया इसके बाद गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया।

पिछले दो सीजन नहीं मिला डेब्यू का मौका?

अर्जुन पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़े हैं। ये उनका तीसरा आईपीएल सीजन होगा। साल 2021 में मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपये में और 2021 में 30 लाख रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। साल 2021 में चोट की वजह से अर्जुन पूरे सीजन टीम के साथ नहीं जुड़े रह पाए थे। इसके बाद साल 2022 में मुंबई ने मेगा ऑक्शन में उन्हें अपनी टीम में जगह दी थी। गुजरात ने भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहा था लेकिन बाजी मुंबई के हाथ लगी और वो लगातार दूसरी बार मुंबई की पलटन में शामिल हुए।

पिछले छह महीने में किया है नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन

ऐसे में नए सीजन का आगाज होने जा रहा है तब प्रेस से मुखातिब होने आए रोहित शर्मा से अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के बारे में सवाल पूछा गया। ऐसे में रोहित शर्मा ने अर्जुन की तारीफ की लेकिन इस बारे में कोई बात साफ तौर पर नहीं कही कि उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? रोहित ने कहा, ये सवाल अच्छा है, आशा करता हूं वो डेब्यू करेगा। अर्जुन फिलहाल चोट से उबरकर वापस आ रहे हैं। वो आज खेलेंगे और हम देखेंगे कि वो क्या कर सकते हैं। वो फिलहाल अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं पिछले 6 महीने में गेंदबाजी में नेट्स पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर वो चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं तो हमारे लिए अच्छा होगा।

ऐसा रहा है अर्जुन का टी20 करियर

23 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने अबतक करियर में खेले 9 टी20 मुकाबलों में 16.50 के औसत और 6.60 की इकोनॉमी के साथ से 12 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वो बल्ले से 5 पारियों में केवल 20 रन बना सके हैं। ऐसे में मुंबई के लिए खेलते हुए उनकी भूमिका मूलत: बॉलर की होगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article