Virat Kohli Brilliant Century Against Australia: अहमदाबाद में चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के चौथे दिन कोहली का विराट प्रदर्शन देखने को मिला। लंबे समय के इंतजार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में भी शतक का सूखा खत्म किया। विराट का यह शतक करीब तीन साल के बाद आया है। इसलिए इसका जश्न मैदान से लेकर हर जगह देखने को मिल रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली के शतक को रोचक अंदाज में सेलिब्रेट किया। अब दिल्ली पुलिस का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट कोहली।
Dear @GujaratPolice,Don't book our Delhi boy #ViratKohli for voluntarily causing hurt to the guests.AUS-SOME, g… t.co/RBOVUfiJsc
— ANI (@ANI) Mar 12, 2023
दिल्ली पुलिस ने क्या लिखा पोस्ट में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही है। इसमें एक बधाई वाला पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। वह पोस्ट है दिल्ली पुलिस का। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से अपने शहर के लड़के पर कार्रवाई न करने को लेकर रोचक अंदाज में पोस्ट किया। दिल्ली पुलिस ने लिखा, डियर गुजरात पुलिस, आप हमारे दिल्ली के लड़के विराट कोहली के खिलाफ मेहमानों के घायल करने के इल्जाम में कोई स्वत: कार्रवाई ना करें। शानदार मैच! रोचक पोस्ट के साथ विराट कोहली की फोटो भी शेयर की, जिस पर लिखा है बुरा न मानो कोहली है...
कोहली का जमकर चला बल्ला
अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। कोहली ने 51.09 की स्ट्राइक रेट से 364 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 186 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका टेस्ट करियर का 28वां शतक है। इसके साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी भी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बढ़त बना ली है। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 571 रन पर आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए थे।
