दिल्ली कैपिटल्स के परफॉर्मेंस से दुखी हैं टीम के क्रिकेट निदेशक, बोले- 'दुख तो होता है'

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि जब वह खिलाड़ी थे तब हमेशा जीतने के बारे में सोचते थे और अब कोचिंग व टीम मैनेजमेंट में रहते हुए उन्हें कई नई बातें सीखने को मिल रही हैं।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने माना कि टीम का 18 साल में एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाना काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में टीम की सबसे बड़ी समस्या लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना रही। दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में सातवीं हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। दिल्ली और पंजाब किंग्स ऐसी टीमें हैं जिन्होंने आईपीएल की शुरुआत से अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। दिल्ली की टीम साल 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां उसे मुंबई इंडियंस से हार मिली थी।

Delhi Capitals (1)

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो साभार- IPL/BCCI)

टीम के परफॉर्मेंस पर क्या बोले दिल्ली के क्रिकेट निदेशक

वेणुगोपाल राव ने कहा कि जब वह खिलाड़ी थे तब हमेशा जीतने के बारे में सोचते थे और अब कोचिंग व टीम मैनेजमेंट में रहते हुए उन्हें कई नई बातें सीखने को मिल रही हैं। उन्होंने माना कि इस सीजन में टीम किसी एक विभाग में नहीं बल्कि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग कारणों से कमजोर रही। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब के खिलाफ टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़ दिए। वहीं कुछ मैचों में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो बल्लेबाज रन नहीं बना सके।

End of Feed