WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार, इस टीम ने मात देकर पॉइंट टेबल के टॉप से भी उतारा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2023, 11:06 PM IST

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। टीम की यह लीग में लगातार दूसरी हार है। इसी हार के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुच गई है।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : विमेंस प्रीमियर में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाली टीम मुंबई इंडियंस का फ्लॉप शो जारी है। सोमवार को मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडिय में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज की एक न चली। दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस के तूफानी प्रदर्शन पर ब्रेक लगा दिया। दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 66 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर लिया।

Delhi Capital

दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

बड़ा स्कोर करने में फेल रही मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। 21 रन पर टीम के चार खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। कप्तान हरमानप्रीत कौर सहित तीन खिलाड़ियों ने 20+ का स्कोर किया। हरमनप्रीत कौर ने 23 रन बनाए, जबकि पूजा वस्त्रकार ने 26 और इस्सी वोंग ने 23 रन बनाए। दिल्ली की मारिजान काप, शिखा पांडे और जेस जोनासेन ने दो-दो विकेट लिए।

End of Feed