IPL 2026: फिनिशर की भूमिका को एंजॉय कर रहे DC के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में फिनिशर की भूमिका निभाने का आनंद ले रहे हैं और टीम की जीत में योगदान देकर उन्हें बहुत खुशी होती है।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिनिशर की भूमिका निभाने का आनंद ले रहे हैं और टीम की जीत में योगदान देकर उन्हें बहुत खुशी होती है। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें आशुतोष ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई। इस जीत से उनकी टीम ने लगातार तीन मैचों में हार का सिलसिला तोड़ा। आशुतोष ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ’’मुझे अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाकर अच्छा लगता है। टीम ने इन परिस्थितियों में मुझ पर भरोसा किया है और मुझे ऐसे मौकों पर खेलना पसंद है। मुझे हमेशा लगता है कि जब तक मैं क्रीज पर हूं, टीम को जीत दिला सकता हूं।’’

AShutosh Sharma

आशुतोष शर्मा (ipl/BCCI)

दिल्ली ने राजस्थान को हराया

दिल्ली के सामने 226 रन का लक्ष्य था। केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरुआत दिलाई।

End of Feed