Deepak Chahar father health critical: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के अनुभवी गेंदबाज दीपक चाहर के पिता की तबीयत अचाकर खराब हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका इलाज फिलहाल अलीगढ़ में चल रहा है। चाहर के पिता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दीपक चाहर (फोटो- दीपक चाहर इंस्टाग्राम)
दीपक चाहर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पांचवे टी20 मैच से ठीक पहले बाहर हो गए थे। उनके बाहर होने की वजह अब सामने आ गई है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता अलीगढ़ में एक शादी समारोह में थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दीपक चाहर बेंगलुरू से फ्लाइट पकड़कर सीधे अलीगढ़ पहुंचे और वे फिलहाल उनका ख्याल रख रहे हैं।
