DC vs SRH Live Score Streaming, IPL 2025 Today Match: कब और कहां देखें दिल्ली और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

DC vs SRH IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हैदराबाद हारकर यहां पहुंची है, जबकि दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को हराया था। मजेदार बात यह है कि दिल्ली जिस टीम के खिलाफ जीती थी, उसी ने हैदराबाद को हराया है।

DC vs SRH IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल 2025 के दूसरे डबल हेडर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जहां दिल्ली ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया था। हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हौसले बुलंद होंगे, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ऑक्शन में 14 करोड़ रूपये में खरीदा था।

DC vs SRH Live Streaming

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-X)

पिछले साल लखनऊ के लिए कुछ खान न कर पाने वाले राहुल को इस टीम ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। अब राहुल के पास आलोचकों का मुंह बंद कराने का सुनहरा मौका है। राहुल के आने से दिल्ली की मिडिल ऑर्डर बल्लबाजी और भी सशक्त हो जाएगी, जहां ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और समीर रिजवी जैसे बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं।

End of Feed