LIVE

DC vs MI Match Highlights: समीर रिजवी की तूफानी पारी से जीती राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई लोकल को दी 6 विकेट से मात

Umesh KumarUpdated Apr 4, 2026, 19:36 IST

DC vs MI Today IPL Match (दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच हाईलाइट्स) Updates Highlights: आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रनों की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की। आईपीएल 2026 के 8वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

DC vs MI Match Highlights: समीर रिजवी की तूफानी पारी से जीती राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई लोकल को दी 6 विकेट से मात
DC vs MI Match Highlights: समीर रिजवी की तूफानी पारी से जीती राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई लोकल को दी 6 विकेट से मात

DC vs MI Today IPL Match (डीसी बनाम एमआई आज के आईपीएल मैच हाईलाइट्स)। आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांच जीत दर्ज की। दिल्ली में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रनों की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की। सूर्या ने मुंबई के लिए 51 रन की पारी खेली।

टॉस गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की लेकिन, तीसरे ओवर में ही मुकेश ने दो बड़े झटके देकर मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया। रिकल्टन 9 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं, तिलक वर्मा अपना खाता तक नहीं खोल पाए। पहले पावरप्ले में दिल्ली ने अपना शिकंजा कसे रखा।

फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। मुंबई लोकल ने वापसी की राह पकड़ ली। हालांकि, 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने रोहित को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। दोनों के बीच 40 गेंद पर 53 रन की साझेदारी हुई। रोहित 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 12वें ओवर में विप्रज निगम ने रदरफोर्ड को 5 के निजी स्कोर पर आउट कर मुंबई को बड़ा झटका दिया। मुंबई ने 85 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए।

सूर्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए 35 गेंद पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। 51 के स्कोर पर वह आउट हुए। 122 के स्कोर पर मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। नमन धीर भी 28 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मुंबई इंडियंस 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। दिल्ली को जीत के लिए 163 रन चाहिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में दीपक चाहर ने केएल राहुल को 1 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में बुमराह ने नीतीश राणा को रन आउट कर दिया। वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद सब इंपैक्ट समीर रिजवी ने पथुम निसांका का साथ दिया। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। निसांका 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिजवी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

समीर रिजवी ने 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रन की पारी खेली। मिलर के साथ रिजवी ने 78 रन की साझेदारी की। इसके बाद मिलर (नाबाद 21) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 3) ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। इस सीजन दिल्ली की यह दूसरी लगातार जीत है।

DC vs MI प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह

आईपीएल 2026 के 8वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

APR 04, 2026 19:36 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: हार के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव ने

सूर्या ने कहा, यह एक ठीक-ठाक विकेट था, हमें उम्मीद थी कि यह थोड़ा धीमा रहेगा। हम लगभग 15 से 20 रन कम रह गए। उनके गेंदबाजों और रिजवी का श्रेय कम नहीं करना चाहूंगा। उसे पूरा क्रेडिट जाता है, उसने हमें मैच में वापस आने का मौका ही नहीं दिया। पिच में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने हालात को बेहतर समझा और शानदार बल्लेबाजी की। जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो कोई तय स्कोर नहीं होता। हमें लगा था कि 180 से 185 एक अच्छा स्कोर रहेगा। नमन और मैं गलत समय पर आउट हो गए। गेंदबाजी में ऐसे दिन आते हैं। हमें फिर से प्लान बनाना होगा और बेहतर वापसी करनी होगी।
APR 04, 2026 19:14 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को मिली 6 विकेट से जीत

एक धीमी पिच पर MI की टीम ने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था। DC ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट काफी जल्दी गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद रिजवी और निसांका ने काफी अच्छी पारी खेली। रिजवी तो पिछले मैच से ही अदभुत लय में हैं और इस मैच में भी वह लय जारी है। रिजवी ने 90 रन की पारी खेली। लगातार दो जीत के साथ पिछले सीजन की तरह ही DC को एक अच्छी शुरुआत मिल चुकी है। मिलर के बल्ले से विजयी रन निकला
APR 04, 2026 18:57 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: शतक से चूके समीर रिजवी

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को बड़ी सफलता हाथ लगी। कॉर्बिन बॉश ने समीर रिजवी को कैच आउट करवाया। रिजवी 51 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के के साथ 90 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए हैं।

17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 152/4
APR 04, 2026 18:45 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 50 रन की हुई साझेदारी

26 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी, इसमें मिलर ने सिर्फ एक रन बनाया। रिजवी ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में दो चौका और एक सिक्स जड़ा। 15वें ओवर में कुल 17 रन बने। रिजवी 48 गेंद पर 86 रन बनाकर खेल रहे है। वह शतक के करीब पहुंच गए हैं। मिलर 2 रन बनाकर खेल रहे। दोनों के बीच 32 गेंद पर 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 138/3
APR 04, 2026 18:39 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: बुमराह को सम्मान अन्य गेंदबाजों की पिटाई जारी

बुमराह को सम्मान देने के बाद दीपक खिलाफ पहले ही गेंद पर चौका लगाया गया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर सिक्स जड़ा। चौथी गेंद पर लेग साइड में खेल कर दो रन लिया। 14वें ओवर में 13 रन बने। समीर रिजवी 43 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिलर पांच गेंद पर 1 रन ही बना सके हैं।

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 121/3
APR 04, 2026 18:29 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रिजवी का अर्धशतक

समीर ने पिछले दो ओवर से रफ्तार पकड़ ली है। बॉश की पिटाई करने के बाद मार्कंडेय के ओवर में दो बैक-टू-बैक छक्के जड़े। रिजवी ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह रिजवी का लगातार दूसरा अर्धशतक है। 12वें ओवर में 14 रन बने। रिजवी 34 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे।

12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर-107/3
APR 04, 2026 18:25 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 11 ओवर में बने 20 रन

कॉर्बिन बॉश के ओवर में समीर रिजवी ने गेंद का धागा खोल दिया। दो चौके और दो छक्के की मदद से कुल 20 रन बटोरे। रिजवी अर्धशतक के करीब पहुंच गए है। वह 29 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिलर का अभी खाता नहीं खुला है।

11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 93/3
APR 04, 2026 18:21 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को लगा बड़ा झटका

मिचेल सैंटनर ने निसांका को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। निसांका 30 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। रिजवी के साथ निसांका ने 49 गेंद पर 66 रन की साझेदारी की। डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं। रिजवी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10वें ओवर में 7 रन बने।

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 73/3
APR 04, 2026 18:14 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: निसांका को मिला जीवनदान

41 को स्कोर पर निसांका को जीवनदान मिला। बैकवर्ड स्क्वायर पर मुंबई के खिलाड़ी ने आसान सा कैच टपका दिया। इसके बाद बॉश के ओवर में डीप स्क्वायर लेग पर बड़ा सिक्स जड़ा। बॉश के ओवर में 12 रन बने। निसांका 28 गेंद पर 43 रन और रिजवी 20 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 66/2

APR 04, 2026 18:08 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोरः 50 के पार हुआ दिल्ली का स्कोर

8वें ओवर में दिल्ली ने 50 का स्कोर पार किया। मयंक मार्कंडेय के ओवर में मात्र 6 रन बने। निसांका 26 गेंद पर 41 रन और रिजवी 16 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली ने 54 रन बना लिए हैं। दिल्ली को रन गति को बढ़ाने की जरूरत है। निसांका सेट हैं।
APR 04, 2026 18:06 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 7वें ओवर में बने 6 रन

मिचेल सैंटनर ने समीर रिजवी को इस ओवर में खूब परेशान किया। हालांकि, रिजवी ने एक चौका लगाकर प्रेशर कम किया। हालांकि, ज्यादा रन बने नहीं। 7 ओवर के बाद दिल्ली ने 48 रन बना लिए हैं।
APR 04, 2026 18:01 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 42/2

बुमराह को पहले पावर प्ले में एक और ओवर दिया गया। छठा ओवर करने आए बुमराह ने तीन रन दिया। दिल्ली की रनगति पर ब्रेक लगा। निसांका 23 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिजवी 7 गेंद पर तीन रन बनाकर साथ दे रहे।
APR 04, 2026 17:56 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पांचवें ओवर में निसांका की दिखी क्लास

शार्दुल ठाकुर अपना पहला ओवर करने आए। रिजवी ने एक रन लेकर स्ट्राइक निसांका को दी। दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ा। इसके बाद चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर आगे निकल कर मिड ऑफ की तरफ चौका जड़ा। ठाकुर के इस ओवर में 16 रन बने। निसांका 20 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिजवी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 39/2
APR 04, 2026 17:52 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: निसांका की दिलेरी भरी बल्लेबाजी

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका ने मिचेल सैंटनर के पहले ओवर में दिलेरी भरी बल्लेबाजी की। निसांका ने पहली दो गेंद पर चौका लगाकर टीम पर आए दो विकेट के दबाव को कम करने की कोशिश की। चौथे ओवर में 10 रन बने। निसांका 21 रन बनाकर खेल रहे।

4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 23/2
APR 04, 2026 17:49 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तीसरे ओवर में बने तीन रन

दीपक चाहर ने तीसरा ओवर किया। निसांका ने तीसरी गेंद पर खूबसूरत चौका जड़ा। निसांका 10 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिजवी का अभी खाता नहीं खुला है।

3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 13/2
APR 04, 2026 17:43 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका लगा। बुमराह ने अपने ओवर में नीतीश राणा को रन आउट किया। नीतीश राणा बिना खाता खोले लौटे। दिल्ली ने इंपैक्ट सब का उपयोग कर लिया है। मुकेश कुमार की जगह समीर रिजवी मैदान पर आए हैं। दूसरे ओवर में 6 रन बने। दिल्ली ने दो ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं।
APR 04, 2026 17:37 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में ही लगा झटका

दीपक चाहर ने नई गेंद से एक बार फिर विकेट चटका दिया। केएल राहुल विकेट के पीछे लपके गए। राहुल एक रन बनाकर आउट हुए। पहले ओवर में मात्र दो रन बने और एक विकेट गिरा। नीतीश राणा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
APR 04, 2026 17:18 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की पारी समाप्त

सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने छह विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में 14 रन बने। सबसे पहला सवाल तो कुल स्कोर को लेकर ही रहेगा तो बता दूं कि इस मैदान पर डे गेम में औसत स्कोर 160 के क़रीब का रहा है। पिच पर कुछ गेंदें रूक कर आ रही हैं। धीमी शॉर्ट पिच गेंदें काफ़ी कारगर रह रही हैं। कुल मिला कर बड़ा शॉट खेलना उतना भी आसान नहीं है। लेकिन अगर DC की टीम पावरप्ले में अच्छा स्कोर बनाती है तो वह लक्ष्य को आसान बना सकते हैं।
APR 04, 2026 17:10 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: नमन धीर लौटे पवेलियन

नटराजन ने नमन धीर को 28 के स्कोर पर आउट किया। इस ओवर में चार रन बने। मुंबई को छठा झटका लगा। सैंटनर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने अभी तक 150 का आंकड़ा नहीं पार किया है। पिछले पांच ओवर में 43 रन बने हैं और 2 विकेट गिरे हैं। 19 ओवर के बाद मुंबई ने 148 रन बना लिए हैं।
APR 04, 2026 17:05 IST

DC vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 18वें ओवर में बने 8 रन

लुंगी एनगिडी ने पारी का 18वां ओवर किया। आखिरी गेंद पर चौका लगा। नमन धीर 27 और सैंटनर 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई ने 144 रन बना लिए हैं।