LIVEDC vs MI Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियन्स ने रोका विजय रथ, दर्ज की रोमांचक जीत
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स से रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवरों में जीत छीन ली। दिल्ली को जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

DC vs MI Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियन्स ने रोका विजय रथ, दर्ज की रोमांचक जीत
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में 12 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रन बनाकर ढेर हो गई। 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर दिल्ली के तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए और 6 गेंद शेष रहते मुंबई ने दिल्ली के जबड़े से जीत छीन ली। करुण नायर की 44 गेंद में 89 रन की आतिशी पारी पर पानी फिर गया। लगातार चार जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार सीजन में हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई की टीम सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही।
आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच में चार जीत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 5 मैच में एक जीत और 4 हार के साथ नौवें स्थान पर। ऐसे में मैच में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए जुड़ें।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
आईपीएल इतिहास में दिल्ली और मुंबई का सामना 35 बार हुआ है जिसमें से 16 मैच दिल्ली के और 19 मुंबई के खाते में गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों की 12 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से 7 बार जीत दिल्ली कैपिटल्स के और 5 बार मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी है।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 टीमः
जैक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2025 टीमः
रोहित शर्मा, रियान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट,जसप्रीत बुमराह।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: दिल्ली कैपिटल्स को मिली 12 रन से हार
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 193 रन पर ढेर हो गई। 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंद में दिल्ली के तीन खिलाड़ी रन आउट हो गए और दिल्ली ने जीती हुई बाजी गंवा दी।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: मुंबई इंडियन्स ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन
मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया है। तिलक वर्मा ने 59 (33) रन की पारी खेली।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: मुंबई ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 146 रन
मुंबई इंडियन्स ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 38(19) और नमन धीर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: रोहित शर्मा बने विपराज का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बाद रोहित शर्मा पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। लेग स्पिनर विपराज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रोहित ने 18 रन की पारी खेली। 47 के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: मुंबई की की तेज शुरुआत, 3 ओवर में बनाए 39/0 रन
रोहित शर्मा और रियान रिकलटन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 16(6) और रिकल्टन 22(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: मुंबई की पारी का आगाज करने उतरी रोहित और रिकलटन की जोड़ी
मुंबई इंडियन्स की पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और रियान रिकलटन की सलामी जोड़ी उतरी है। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: दिल्ली के मैदान पर बनते हैं तेजी से रन
दिल्ली के मैदान पर साल 2024 के बाद से बहुत तेजी से रन बने हैं। यहां 10.4 की इकोनॉमी से टीमों ने रन बनाए हैं जो कि सबसे ज्यादा है।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: मुंबई इंंडियन्स की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, रियान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट,जसप्रीत बुमराह।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई के खिलाफ प्लेइंग-11
जैक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: फॉफ डुप्लेसी हुए चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी चोट की वजह से मैच बाहर हो गए हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: दिल्ली ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। फॉफ डुप्लेसी चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का पलड़ा होता है भारी
अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के कुल 90 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 43 मैचों में जीत मिली है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मैच जीते हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली का है पलड़ा भारी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों की 12 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से 7 बार जीत दिल्ली कैपिटल्स के और 5 बार मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी है।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
आईपीएल इतिहास में दिल्ली और मुंबई का सामना 35 बार हुआ है जिसमें से 16 मैच दिल्ली के और 19 मुंबई के खाते में गए हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: दिल्ली में है सीजन का पहला मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स की टीम नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मुकाबला खेल रही है।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: मुंबई इंडियन्स का है हाल बेहाल
मुंबई इंडियन्स की टीम का हार्दिक पांड्या की कप्तानी में हाल बेहाल है। मुंबई अबतक खेले 5 मैच खेले हैं जिसमें से केवल एक में उसे जीत मिली है।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: विजय रथ पर सवार है दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में विजय रथ पर सवार है। दिल्ली ने अक्षर पटेल की कप्तानी में चार मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली पहले पायदान पर काबिज है।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE SCORE: आज दिल्ली और मुंबई के बीच है भिड़ंत
आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।