DC vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से दी मात, फिन एलन का शानदार शतक

DC vs KKR Today IPL Match (दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 51वें मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

DC vs KKR, IPL Live Score: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का टॉस केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में दो बदलाव किये गए हैं। टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करूण नायर की जगह विपराज निगम खेलेंगे। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। कोलकाता नाईट राइडर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आईपीएल के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। टीम की ओर से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लंबे समय तक कोई बाउंड्री भी नहीं लगी।

DC vs KKR Live

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मैच स्कोरकार्ड

केकेआर के गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी

सुनील नरैन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 1 विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन दिए। वहीं अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। दिल्ली के लिए निसांका और केएल राहुल ने तेज शुरुआत की। राहुल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए। पावरप्ले में दिल्ली ने 55 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम की रन गति धीमी हो गई। निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज दबाव में आ गए और तेजी से रन नहीं बना सके। नीतीश राणा, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अक्षर ने 22 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। आखिर में आशुतोष शर्मा ने कुछ शानदार शॉट लगाए और टीम को 142 रन तक पहुंचाने में मदद की।

End of Feed