दिल्ली और गुजरात के बीच आईपीएल मुकाबला

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 23, 2024, 02:48 PM IST

आईपीएल 2024 में आज दो युवा भारतीय कप्तानों शुभमन गिल और ऋषभ पंत की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान गुजरात टाइटंस टीम के बीच होने जा रहा है। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। यहां जानिए इस मैदान पर कैसे रहे हैं दिल्ली और गुजरात के पिछले मैचों के आंकड़े और कैसे अपना अंदाज बदल रहा है यहां का विकेट।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का 32वां मैच
  • आमने-सामने होंगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें
  • दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबला

टी20 क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 17वें सीजन में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान गुजरात टाइटंस के बीच आयोजित होने जा रहा है। मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) में विश्व के सबसे विशाल क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर हैं, जबकि आज की मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स इस समय नौवें पायदान पर है।

DC vs GT Pitch Report, IPL 2024 Today Match

दिल्ली-गुजरात मैच पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आज के मुकाबले पर सभी की नजरें होंगी क्योंकि आईपीएल में टीमों का समय पलटते और अंक तालिका में स्थान बदलते समय नहीं लगता। अगर इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत का इतिहास देखें तो अब तक दिल्ली और गुजरात के बीच सिर्फ तीन मुकाबले हुए हैं। इन 3 मैचों में गुजरात की टीम ने 2 में बाजी मारी है, वहीं 1 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जिन सितारों पर नजरें रहेंगी उनमें उनके कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ डेविड वॉर्नर (David Warner) अगर वो फिट हुए, अक्षर पटेल (Axar Patel) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पर उम्मीदें टिकी रहेंगी। बात गुजरात टाइटंस टीम की करें तो उनके स्टार कप्तान व ओपनर शुभमन गिल के अलावा टीम में राशिद खान (Rashid Khan), डेविड मिलर (David Miller), साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) और दिग्गज कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन (Kane Williamson) पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

End of Feed