Delhi Capitals Schedule 2023 : इस टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 07:31 PM IST

Delhi Capitals IPL 2023 Full Schedule, DC IPL 2023 Schedule, Match Timings: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला 01 अप्रैल 2023 को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Delhi Capitals (DC) IPL 2023 Full Schedule, DC Match List IPL:चोटिल रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल आईपीएल के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। पिछले दिनों वे एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। पंजाब किंग्स की तरह दिल्ली कैपिटल्स भी आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। हालांकि, कप्तान के नाम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Delhi Capitals ipl 2023 full schedule

रिषभ पंत पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पैर में अभी भी सूजन साफ नजर आ रही है। 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2023 में उनके खेलने की संभावन बहुत कम है। पिछले सीजन में दिल्ली प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। टीम पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी। टीम ने लीग के कुल 14 मुकाबलों में से सिर्फ सात मैच में जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल...

End of Feed