क्रिकेट

Ind W vs Eng W: काम नहीं आई मंधाना की अर्धशतकीय पारी, इंग्लैंड ने T20 World Cup में लगातार छठी बार हराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 10:22 PM IST

इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 11 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ उनके जीत का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक खेले गए सभी 6 मुकाबलों में इंग्लैंड ने भारत को हराया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड अपने ग्रुप में टॉप पर बनी हुई है।

Image

स्मृति मंधाना

Photo : Twitter
ऋचा घोष की 47 रन की तूफानी पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड टीम अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।

नहीं काम आई मंधाना की अर्धशतकीय पारी

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा केवल 8 रन बनाकर आउट हो गई। भारत को दूसरा झटका जेमिमा रॉड्रिग्ज के रूप में लगा, तब भारत का स्कोर 57 रन था। इस स्कोर पर 5 रन ही जुड़े थे कि कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी तरफ स्मृति मंधानी डंटी रही और उन्होंन अपना अर्धशतक पूरा किया। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना के रूप में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा। उन्हें 52 रन के निजी स्कोर पर सारा ग्लेन ने आउट किया।

अंत तक लड़ी ऋचा घोष

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष अंत तक लड़ी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। ऋचा ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 गेंद पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को रेणुका सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़े स्कोर से रोक लिया।

इंग्लैंड की टीम नेट सीवर के 50 और एमी जोंस के 40 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई। रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article