डेविड वॉर्नर ने स्वीकार किया शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप, हो सकती है जेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप कबूल कर लिया। उन्हें खुद अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें इस अपराध के लिए हो सकती है जेल।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप कबूल कर लिया। अप्रैल में हुई इस घटना के लिए उन्हें नौ महीने तक की जेल हो सकती है। वॉर्नर ने अपने वकील बॉबी हिल के जरिए शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात स्वीकारी और उन्हें खुद अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी।

David Warner

डेविड वॉर्नर(फोटो क्रेडिट @davidwarner31 X)

18 तारीख को होगा सजा का ऐलान

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक,'सजा सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की गई है। उस दिन वॉर्नर को कम से कम छह महीने के लिए गाड़ी चलाने से रोका जा सकता है। इसके अलावा 2,200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है और नौ महीने तक की जेल भी हो सकती है।'

End of Feed