David Warner Retirement u turn: 2025 में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए बड़ खुशखबरी सामने आई है। दरअसल धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जाहिर की है। वॉर्नर तीनों फॉर्मेंट से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 की जीत के बाद वनडे को अलविदा कह दिया था। जनवरी में उनका आखिरी टेस्ट मैच था वहीं टी20 विश्व कप के बाद स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट को भी अलविदा कह दिया था।
डेविड वॉर्नर (फोटो- AP)
डेविड वॉर्नर ने कहा है कि अगर उन्हें अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा बुलाया जाता है तो वह इसके लिए उपलब्ध रहेंगे। वॉर्नर ने टी20 विश्व कप 2024 के पूरा होने के बाद खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया, जहाँ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की। सुपर 8 से बाहर होने के बाद, ऐसा माना जा रहा था कि सलामी बल्लेबाज ने इसे अलविदा कह दिया है।
