क्रिकेट

DAS vs GAM Dream11 Prediction: दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

DAS vs GAM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Dambulla Sixers vs Galle Marvels Playing: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) में आज दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जााएगा। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

श्रीलंका प्रीमियर लीग में आज दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
  • रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जााएगा मुकाबला।
  • इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।




DAS vs GAM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Dambulla Sixers vs Galle Marvels Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) में एक और डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। इस डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दांबुला सिक्सर्स का सामना गैले मार्वल्स टीम से होगा। यह रोमांचक मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल कर इस मुकाबले में पहुंची है। इसलिए दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। इस मुकाबले से पहले मौजूदा सीजन में खेले गए दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। इसमें गैले मार्वल्स का प्रदर्शन काफी बेहतर है। टीम को 4 मुकाबले में से 3 मुकाबले में जीत मिली और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, दांबुला सिक्सर्स की टीम को 4 मैच में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।

DAS vs GAM T20 Match, दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स

दिनांक: 09 जुलाई 2024

समय: 7: 300 PM

मैदान: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दांबुला

दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: टिम सीफर्ट, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला।

बल्लेबाज: एलेक्स हेल्स, मार्क चैपमैन, रीजा हेंड्रिक्स।

ऑलराउंडर: इसुरु उदाना, ड्वेन प्रीटोरियस।

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, दिलशान मधुशंका, नुवान तुषारा।

दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: इसुरु उदाना।

उप-कप्तान: टिम सीफर्ट।

दांबुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers Squads)

मोहम्मद नबी (कप्तान), कुसल परेरा, दुशान हेमंथा, प्रवीण जयविक्रमा, दिलशान मधुशंका, नुवान तुषारा, मुस्तफिजुर रहमान, इब्राहिम जादरान, लाहिरू उदारा, अकिला धनंजय, दानुष्का गुनालथिका, नुवानीडू फर्नांडो, नुवान प्रदीप, रानेश सिल्वा, लाहिरू मधुशंका, सोनल दिनुशा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्क चैपमैन, सचिथा जयतिलके, तौहीद हृदॉय, निमेश विमुक्ति, असंका मनोज, चामिंडू विक्रमसिंघे।

गैले मार्वल्स (Galle Marvels Squads)

निरोशन डिकवेला (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लसिथ क्रूसपुल, महेश थीक्षाना, टिम सीफर्ट, एलेक्स हेल्स, जेनिथ लियानागे, ड्वेन प्रीटोरियस, सहान अराच्चिगे, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, सीन विलियम्स, जहूर खान, मालशा थारुपथी, सदीशा राजपक्षे, मोहम्मद शिराज, इसुरु उदाना, धनंजय लक्षण, पसिंदु सोरियाबंदरा, कविन्दु नदीशान, मुजीब उर रहमान, चामिन्दु विजेसिंघे, जेफरी वांडरसे।

(*Disclaimer: लंका प्रीमियर लीग में दांबुला सिक्सर्स और गैले मार्वल्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article