क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: जाफना किंग्स के खिलाफ कैंडी फाल्कन्स ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Wanindu Hasaranga vs Charith Asalanka: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) में आज (09 जुलाई 2024) को कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में चरित असलांका की कप्तानी जाफना किंग्स और वानिन्दु हसरंगा की कप्तानी में कैंडी फाल्कन्स की टीम उतरी।

Image

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- LPL Instagram)

who won the toss today, KAF vs JK, Kandy Falcons vs Jaffna Kings Toss Live: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) में आज (09 जुलाई 2024) को दो धाकड़ टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में जाफना किंग्स की टीम लगातार हासिल कर आगे बढ़ रही है। टीम ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की नजर जीत का चौका जड़ने पर है। जाफना किंग्स कुल 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, कैंडी फाल्कन्स की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को 4 मुकाबलों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबले में हार मिली है। टीम 2 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे 5वें नंबर पर है।

दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कैंडी फाल्कन्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जाफना किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

जाफना किंग्स और कैंडी फाल्कन्स टॉस टाइम (JK vs KAF Match Toss Time)

- 2:30 PM

जाफना किंग्स और कैंडी फाल्कन्स स्टेडियम (JK vs KAF Match Venue)

- रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला

जाफना किंग्स की प्लेइंग-11 (Jaffna Kings Playing-11)

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलांका (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, फैबियन एलन, वानुजा सहान, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, तबरेज शम्सी।

कैंडी फाल्कन्स की प्लेइंग-11 (Kandy Falcons Playing-11)

दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हारिस, कामिंदु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), दासुन शनाका, रमेश मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, कविंदु पथिरत्ने, शोरफुल इस्लाम।

जाफना किंग्स (Jaffna Kings Squads)

  • चरित असलांका (कप्तान)
  • विजयकांत व्यासकांथ
  • कुसल मेंडिस
  • अविष्का फर्नांडो
  • अजमतुल्लाह उमरजई
  • नूर अहमद
  • रिली रोसू
  • फैबियन एलन
  • धनंजय डी सिल्वा
  • प्रमोद मधुशन
  • जेसन बेहरेनडॉर्फ
  • असिथा फर्नांडो
  • विशद रंदिका
  • लाहिरू समरकून
  • ईशान मलिंगा
  • एलेक्स रॉस
  • अहान विक्रमसिंघे
  • वानुजा सहान
  • मुरविन अबिनाश
  • अरुल प्रगासम
  • पथुन निसांका
  • निशान मदुष्का
  • थीसन विथुशन
  • निसाला थारका

कैंडी फाल्कन्स (Kandy Falcons Squads)

  • वानिन्दु हसरंगा (कप्तान)
  • दुष्मंता चमीरा
  • कामिंडु मेंडिस
  • एंजेलो मैथ्यूज
  • आंद्रे फ्लेचर
  • मोहम्मद हैरिस
  • एशेन बंडारा
  • दिनेश चांदीमल
  • दासुन शनाका
  • रमेश मेंडिस
  • दिमुथ करुणारत्ने
  • मोहम्मद हसनैन
  • पवन रथनायके
  • चमथ गोमेज़
  • चतुरंगा डी सिल्वा
  • कविन्दु पथिरत्ने
  • लक्षण संदाकन
  • सम्मू आशान
  • सलमान अली आगा
  • मोहम्मद अली
  • कसुन राजिथा
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article