रोहित शर्मा के साथ विश्व कप के स्पेशल क्लब में शामिल हुए डेविड वॉर्नर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 16, 2023, 07:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपना खाता खोलते ही रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

कोलकाता: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपना खाता खोलते ही एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली। वॉर्नर ने पारी में पहला रन बनाते ही विश्व कप 2023 में अपने 500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वॉर्नर लगातार दो विश्व कप में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने साल 2019 के विश्व कप में सबसे ज्यादा 648 रन बनाए थे। उनके बाद दूसरे पायदान पर 647 रन के साथ डेविड वॉर्नर थे।

David Warner

डेविड वॉर्नर

लगातार दूसरे विश्व कप में जड़े 500+ रन

ऐसे में चार साल बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने विश्व कप वाले फॉर्म को बरकरार रखते हुए रनों का अंबार लगा दिया। रोहित ने जहां 10 मैच में 550 रन बनाए तो वॉर्नर ने 10 मैच में 528 रन जड़ दिए। ऐसे में दोनों खिलाड़ी वनडे विश्व कप के लगातार दो संस्करणों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मौजूदा विश्व कप से पहले ऐसा डबल धमाल और कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था।

End of Feed