क्रिकेट

World Cup 2023: मौजूदा विश्व कप में आई शतकों की बाढ़, टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 16, 2023, 08:48 PM IST

विश्व कप 2023 में शतकों की बाढ़ आ गई है और 8 साल पुराना शतकों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है। इतने शतक विश्व कप के 48 साल के इतिहास में कभी नहीं लगे हैं।

Image

डेविड मिलर

Photo : AP

कोलकाता: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें विश्व कप में रनों की जमकर बारिश हुई। फाइनल मुकाबले से पहले बल्लेबाजों ने मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगे। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी 10 टीमों ने शतकों की झड़ी लगा दी और विश्व कप के 48 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड कायम कर दिया। गुरुवार को डेविड मिलर ने विश्व कप 2023 का 39वां शतक जड़ा और साल 2015 में बने 38 शतकों का रिकॉर्ड टूट गया।

एक मैच में पहली बार बने चार शतक

मौजूदा विश्व कप में शतकों के लिहाज से कई रिकॉर्ड बने। पहली बार एक मैच में चार शतक भी बने। ये करिश्मा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए लीग मुकाबले में हुआ जिसमें अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शतक जड़े थे।

पिछले पांच विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक

2023: 39 शतक

2015: 38 शतक

2019: 31 शतक

2011: 24 शतक

2003: 21 शतक

डिकॉक के बल्ले से निकले सबसे ज्यादा शतक

मौजूदा विश्व कप में क्विंटन डिकॉक सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 4 शतक अपने नाम किए। वहीं विराट कोहली और रचिन रवींद्र के बल्ले से 3-3 शतक निकले। 6 खिलाड़ियों ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, डेरिल मिचेल,डेविड वॉर्नर,रासी वान डर डुसें और श्रेयस अय्यर ने 2-2 शतक जड़े।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article