क्रिकेट

अश्विन ने चूमा शमी का हाथ, चहल ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, रोहित-विराट गले लगे- देखिए जश्न का VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 16, 2023, 07:29 PM IST

Team India Dressing Room Celebration Video: टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। कीवी टीम पर धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। इसके कुछ खास पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।

Image

फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया का जश्न (Indian Cricket Team-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • टीम इंडिया के जश्न का वीडियो वायरल
  • ड्रेसिंग रूम में युजवेंद्र चहल भी बधाई देने पहुंचे

Team India Celebration Video, World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 70 रन से जीत दर्ज की और फाइनल में एंट्री हासिल कर ली। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भी जमकर जश्न मनाया गया। इसका वीडियो बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया जिसमें कई खास पल देखने को मिले।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 50वां वनडे शतक जड़ने वाले विराट कोहली और मैच में रिकॉर्ड 7 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' बनने वाले मोहम्मद शमी छाए रहे। टीम के सभी साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी एक दूसरे से गले मिलकर फाइनल में पहुंचने की बधाई देते नजर आए।

इस दौरान जहां रविचंद्रन अश्विन विश्व कप अभियान के बॉलिंग स्टार मोहम्मद शमी का हाथ चूमते दिखे, तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर खिलाड़ियों को बधाई देते नजर आए हालांकि वो इस विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं टीम के दो स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी गले लगते दिखाई दिए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम एक समय तक तो पारी को संभालते और तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन मोहम्मद शमी के कहर (7 विकेट) ने उनकी लय को ऐसा बिगाड़ा की वे 48.5 ओवर में 327 रन पर सिमट गए और भारत जीत के साथ फाइनल में पहुंच गया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!